{"_id":"69d2c8130494fd94900d8a60","slug":"street-bad-condition-udhampur-news-c-202-1-udh1011-134438-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गली की खस्ताहाल से लोग परेशान, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गली की खस्ताहाल से लोग परेशान, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दोमेल में हाईवे से हाउसिंग कॉलोनी की गली की हालत बेहद खस्ता है। जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों खासकर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण समस्या विकराल हो रही है।
सुबह अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, पर गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं। बुजुर्गों और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा है। बारिश में हालात और भी खराब हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भरने से कपड़े तक खराब हो जाते हैं और कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है।
बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाने में मुश्किल होती है। गड्ढों के कारण दोपहिया पर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।
- आदित्य यादव, स्थानीय
प्रशासन से मांग है कि जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचाव रहे।
- कंचन गुप्ता ,स्थानीय
वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना बनाई जानी है। यदि कोई प्रस्ताव आता है तो परियोजना का अनुमान लगाकर काम करवाया जाएगा, ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद।
Trending Videos