{"_id":"6982532739e3c425ff04572b","slug":"tikri-school-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-132270-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल टिकरी में 21 लाख से बनेंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल टिकरी में 21 लाख से बनेंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम
विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्षाएं लगाने की तंगी होगी दूर, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत
उधमपुर। जिले के सरकारी मिडिल स्कूल टिकरी में शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यालय में 20.84 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्कूल में लंबे समय से चली आ रही कक्षाओं की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों व शिक्षकों को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा औपचारिकताएं पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय में सात कक्षा कक्ष उपलब्ध हैं, जो बढ़ती छात्र संख्या के मुकाबले पर्याप्त नहीं थे। अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी और पढ़ाई का वातावरण बेहतर बनेगा।
गौरतलब है कि 1958 में स्थापित सरकारी मिडिल स्कूल टिकरी के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय वर्षों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। अब नई कक्षाओं के निर्माण से विद्यालय की आधारभूत संरचना और सुदृढ़ होगी।
योजना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दिलीप सिंह, वरुण शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा व अन्य का कहना है कि स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षकों को भी पढ़ाने में सहूलियत होगी। साथ ही भविष्य में विद्यालय में नामांकन बढ़ने की संभावना है। शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम हैं।
मिडिल स्कूल टिकरी में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम पूरा किया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
Trending Videos