दिल्ली की डबल डेकर बस से 12.86 क्विंटल खराब पनीर बरामद: देखकर दंग रह गए अधिकारी! जेसीबी बुलाकर करना पड़ा नष्ट
जम्मू में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली से आ रही डबल डेकर बस से 1286 किलो संदिग्ध एवं सड़ा हुआ पनीर बरामद किया गया। सिंथेटिक पनीर होने की आशंका के बीच पूरी खेप को नष्ट कर दिया गया, जबकि दो चालक और एक परिचालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को नकली व मिलावटी 12.86 क्विंटल पनीर पकड़ा है। सतवारी और विजयपुर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दिल्ली की डबल डेकर बस से बरामदगी की गई। जेसीबी से गड्ढा खोदकर नकली पनीर को मौके पर दबा दिया गया। साथ ही बस के दो चालकों और परिचालक को गिरफ्तार किया। कुछ समय के बाद सतवारी पुलिस ने बस को छोड़ दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार और हाईवे पर मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। टीम ने सतवारी (जम्मू) और विजयपुर (सांबा) के बीच विशेष नाके के दौरान दिल्ली से आ रही स्लीपर डबल डेकर बस को रोककर तलाशी ली तो अधिकारी दंग रह गए। बस के विशेष केबिन और डिक्की से 12.86 क्विंटल (1286 किलोग्राम) नकली पनीर बरामद हुआ। जम्मू, सांबा और कठुआ के बाजारों में घटिया डेयरी उत्पाद खपाने की साजिश थी। पनीर की खेप पूरी तरह सड़ चुकी थी और दुर्गंध आ रही थी। अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी बुलाई और गहरा गड्ढा खोदकर पूरी खेप को फिनाइल व अन्य रसायनों की मदद से नष्ट किया दिया। विजयपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
सिंथेटिक पनीर का अंदेशाशुरुआती जांच और मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार बरामद पनीर का टेक्सचर और उसकी स्थिति सामान्य दूध से बने पनीर जैसी नहीं थी। अंदेशा है कि सिंथेटिक पनीर है जिसे दूध के पाउडर, घटिया पाम ऑयल, डिटर्जेंट और यूरिया जैसी खतरनाक चीजों के मिश्रण से तैयार किया गया होगा। हालांकि विभाग ने नष्ट करने से पहले पनीर के कुछ सैंपल भी लिए हैं जिन्हें विस्तृत जांच के लिए तुरंत पब्लिक हेल्थ विभाग जम्मू की लैब में भेजा है।
आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी या ट्रांसपोर्टर को बख्शा नहीं जाएगा। चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा। आमजन से अपील है कि यदि किसी दुकान पर मिलावट की आशंका है तो सूचना विभाग को दें।- मदनलाल मगोत्रा, डीसी, फूड सेफ्टी विभाग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.