सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anantnag News, Drug Case, NDPS Act Case, Jammu & Kashmir Drugs

Amarnath Yatra: उपराज्यपाल ने श्री अमरनाथ यात्रा गाइड बुक 2026 की जारी, यात्रियों को मिलेगा पूरा मार्गदर्शन

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 16 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोकभवन में श्री अमरनाथ यात्रा गाइड बुक 2026 के 15वें संस्करण का विमोचन किया।

Anantnag News, Drug Case, NDPS Act Case, Jammu & Kashmir Drugs
श्री अमरनाथ यात्रा गाइड बुक 2026 के 15वें संस्करण का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को लोकभवन में श्री अमरनाथ यात्रा गाइड बुक के 15वें संस्करण का आधिकारिक विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन के अनुभव को और अधिक सुगम व समृद्ध बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।विमोचन समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फेडरेशन और उससे जुड़े सभी संगठनों का यह सामूहिक प्रयास सराहनीय है, जो यह सुनिश्चित करता है कि श्री अमरनाथ यात्रा हर श्रद्धालु के लिए सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से फलदायी साबित हो।

इस वर्ष प्रकाशित की गई गाइड बुक का 15वां संस्करण तीर्थयात्रियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक सूचनात्मक मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगा। इसमें यात्रियों के कल्याण और सुविधा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रूटों पर उपलब्ध मेडिकल फैसिलिटी, यात्रा के कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल और अनिवार्य अनुशासन नियम, ठहरने के विकल्प और बुनियादी सुविधाएं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण इमरजेंसी संपर्क नंबर दिए गए हैं।इस गाइड बुक को एस्पा फी प्राइवेट लिमिटेड के शिवांग सत्य गुप्ता द्वारा टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के लिए विशेष रूप से डिजाइन और प्रिंट किया गया है। इसे सभी अमरनाथ यात्रियों के कल्याण के लिए बिल्कुल मुफ्त वितरित किया जाएगा।

जम्मू तवी आरती का विस्तार और लंगर व्यवस्था
इस दौरान टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के चेयरमैन और विश्व हिंदू परिषद (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया की जम्मू तवी आरती की भारी सफलता से प्रेरित होकर, अब इस नियमित आरती का विस्तार क्षेत्र के अन्य पवित्र स्थलों पर भी कर दिया गया है। इसमें सुरिंसर नाग मंदिर, बाबा कैलाश देव स्थान, पुरमंडल, घगवाल, जटवाल और रघुनाथ मंदिर शामिल हैं। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के समन्वय से 29 जून (ज्येष्ठ पूर्णिमा) से नियमित आरती की व्यवस्था को निरंतर जारी रखा जाएगा। पहले दिन सुबह के समय आयोजन स्थल पर विशेष पूजन किया जाएगा। 

29 से शुरू होगी लंगर सेवाइस दौरान बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 29 जून से ही जम्मू स्थित करंट पंजीकरण काउंटर पर निरंतर लंगर सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। टूरिज्म फेडरेशन ने इस साल यात्रा शुरू होने से पहले एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी करने की योजना बनाई है। यह डॉक्यूमेंट्री लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक के दोनों मार्गों पर उपलब्ध कराई गई आधुनिक और अपग्रेड की गई सुविधाओं को प्रदर्शित करेगी। साथ ही इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा के नियमों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed