सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven booked for drug consumption in JK's Anantnag Srinagar

जम्मू-कश्मीर पुलिस की सख्ती: अनंतनाग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत सात लोगों पर केस दर्ज

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशे के सेवन के मामले में सात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Seven booked for drug consumption in JK's Anantnag Srinagar
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के सेवन के मामले में सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।



जानकारी के अनुसार बिजबेहड़ा क्षेत्र में पुलिस ने मेडिकल टीम के साथ मिलकर रैपिड ड्रग डिटेक्शन किट की मदद से जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोकरनाग पुलिस स्टेशन को दो व्यक्तियों के संदिग्ध हालत में अलग-अलग स्थानों पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट भी ड्रग सेवन की पुष्टि करने वाली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed