फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   16th batch of over 4600 pilgrims leave for Amarnath cave from Jammu

Amarnath Yatra 2026: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जम्मू, जयकारों के बीच रवाना हुआ जम्मू से 16वां जत्था

Fri, 17 Jul 2026 01:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 17 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के लिए 4,640 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ।

विज्ञापन
16th batch of over 4600 pilgrims leave for Amarnath cave from Jammu
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार जारी है। शुक्रवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 4,640 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

यह जत्था 171 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। इसमें 1,626 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से और 3,014 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे। बालटाल के लिए रवाना हुआ काफिला रात 2:42 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 3:11 बजे रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा शुरू होने के बाद अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,09,128 श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, अब तक 3.45 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और दोनों यात्रा मार्गों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षाबलों और प्रशासन की टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed