फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Police attach assets worth Rs 65 lakh of two drug peddlers Jammu

Jammu Kashmir: नशा तस्करों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का शिकंजा, 65 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 17 Jul 2026 12:54 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 17 Jul 2026 12:54 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू और राजोरी जिलों में दो ड्रग तस्करों की करीब 65 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी।

विज्ञापन
jammu kashmir Police attach assets worth Rs 65 lakh of two drug peddlers Jammu
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू और राजोरी जिलों में दो ड्रग तस्करों की करीब 65 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थी।

विज्ञापन

जम्मू में पुलिस ने निकी तवी निवासी शरीफ हुसैन उर्फ बच्चू की 38 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त की। इसमें 14.15 लाख रुपये नकद, 22.33 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी और करीब 1.50 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी संपत्तियां नशा तस्करी से कमाई गई थीं। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत इन्हें कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार शरीफ हुसैन के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, राजोरी जिले के फतेहपुर डन्ना निवासी वसीम अकरम की करीब 27 लाख की एक मंजिला रिहायशी संपत्ति भी कुर्क की गई। पुलिस का कहना है कि यह मकान भी नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाया गया था। वसीम अकरम के खिलाफ भी जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed