सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   55 medical stations and six hospitals with 290 beds on the Amarnath Yatra route.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा इंतजाम, रूट पर बनेंगे 55 मेडिकल स्टेशन

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 24 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर 55 मेडिकल स्टेशन और 290 बेड वाले छह अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। जम्मू सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि ऑक्सीजन बूथ, मोबाइल यूनिट्स और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

55 medical stations and six hospitals with 290 beds on the Amarnath Yatra route.
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बाबा बर्फानी के भक्तों को स्वास्थ्य के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश प्रशासन 290 बिस्तरों के छह अस्पताल तैयार कर रहा है। इनमें दो अस्पताल पहलगाम और चार बालटाल यात्रा मार्ग पर बनाए जा रहे हैं। यात्रियों को कोई भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आती है तो उनका उपचार इन अस्पतालों में हो सकेगा।

तीर्थयात्रा रूट पर 55 मेडिकल स्टेशन की भी सुविधा मिलेगी। ऑक्सीजन बूथ, मोबाइल ऑक्सीजन यूनिट्स व मेडिकल एड सेंटर बनाए जाएंगे। अन्य राज्यों से भी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। तीन चरणों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं देंगे। जम्मू से 22 डॉक्टर और 70 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त किया गया है। तीर्थयात्रा में सेवा के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से 522 डॉक्टरों ने भी आवेदन भेजे हैं। इनमें 213 आवेदन मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान व बिहार से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। 27 जून से पहले बैच में शामिल पैरामेडिकल स्टॉफ अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे। ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग सहित जनरल मेडिसिन से संबंधित दवाओं की व्यवस्था, जरूरी जांचें स्थापित किए गए बेस अस्पतालों में श्रद्धालुओं के लिए आपातकालीन स्थितियों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। -डॉ. संजय शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू

विज्ञापन

27 जून से मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
पवित्र गुफा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने फुलप्रूफ तैयारी की है। विभाग की तरफ से जारी यात्रा रूट पर चिकित्सा सुविधाओं में 55 मेडिकल स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर 1430 डॉक्टर जिनमें विशेषज्ञ, हृदयरोग, फिजीशियन, सर्जन, नेत्ररोग विशेषज्ञ, मेडिकल अफसर, महिला डॉक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है।

1,430 डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती
अमरनाथ यात्रा में 1,430 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इन्हें तीन अलग-अलग बैच में सेवाएं देनी होंगी। पहला बैच 27 जून से 19 जुलाई, दूसरा बैच 17 जुलाई से आठ अगस्त और तीसरा छह अगस्त से 28 अगस्त तक सेवाएं देगा। छह बेस हॉस्पिटल, 11 मेडिकल एड सेंटर, 12 इमरजेंसी एड सेंटर्स, 26 ऑक्सीजन बूथ, मोबाइल ऑक्सीजन यूनिट्स बनाए जा रहे हैं। 

यहां बेस हॉस्पिटल

स्थान बेड की संख्या
बालटाल 100
चंदनबाड़ी 100
शेषनाग 30
पंजतरणी 30
लोअर केव 20
पवित्र गुफा 10

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed