सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious death of a married woman in Jammu's Arnia

जम्मू के अरनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 24 Jun 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अरनिया के पिंडी कैंप में 25 वर्षीय विवाहिता सोनिया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिशनाह अस्पताल भेजा गया।

Suspicious death of a married woman in Jammu's Arnia
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

अरनिया क्षेत्र के गांव पिंडी कैंप में मंगलवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनिया देवी, पत्नी कमल वीर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिशनाह उप जिला अस्पताल भेज दिया।

इस बीच मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed