सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A suspicious school van driver apprehended at Sunjuwan military camp

स्कूल में जासूस!: सैनिक स्कूल के वैन चालक के मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर, चाचा और अली भाई नाम से थे सेव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि तौसीफ सैन्य कैंप के बी गेट से प्रवेश कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नियमित जांच के लिए उसे रोका। इस दौरान जब उसके फोन की जांच की तो उसमें पाकिस्तान के तीन मोबाइल नंबर सेव मिले। अधिकारियों के अनुसार फोन में पाकिस्तानी नंबर चाचा गुजरा, अहमी और अली भाई के नाम से सेव किए गए थे।

A suspicious school van driver apprehended at Sunjuwan military camp
स्कूल की गाड़ी - फोटो : (अमर उजाला) सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के सुंजवां सैन्य कैंप में वीरवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसकी पहचान तौसीफ हुसैन के रूप में हुई है। वह आर्मी पब्लिक स्कूल में वैन चालक के तौर पर काम करता था। उसके पास सेना के परिसर में जाने का वैध एंट्री पास भी था। सेना की रूटीन जांच के दौरान उसे पकड़ा। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सेना ने उसे छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन टीम को सौंपा दिया है।

Trending Videos

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि तौसीफ सैन्य कैंप के बी गेट से प्रवेश कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नियमित जांच के लिए उसे रोका। इस दौरान जब उसके फोन की जांच की तो उसमें पाकिस्तान के तीन मोबाइल नंबर सेव मिले। अधिकारियों के अनुसार फोन में पाकिस्तानी नंबर चाचा गुजरा, अहमी और अली भाई के नाम से सेव किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के अनुसार तौसीफ का वैध एंट्री पास 31 अक्तूबर 2026 तक मान्य है। आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों को लाने और ले जाने के लिए स्कूल वैन चलाता था। अपने इसी काम की वजह से उसे सिक्योरिटी क्लीयरेंस दिया गया था जिससे वह संवेदनशील आर्मी इलाके में आ-जा सकता था।

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
फोन में पाकिस्तानी नंबर मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल उसकी गतिविधियों और कॉल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां तौसीफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तानी नंबरों पर क्या बातचीत होती थी।

सैन्य कैंप में पकड़े गए व्यक्ति को नियमित जांच के दौरान पकड़ा है। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। - लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल, पीआरओ, सेना जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed