सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: जिले में कल से तीन दिन तक सब्जियों व फलों का नहीं होगा होलसेल कारोबार

विज्ञापन
Agriculture news
विज्ञापन
- नरवाल व परेड में प्रमुख मंडियां रविवार शाम को खुलेंगी, आपूर्ति प्रभावित न हो, विक्रेताओं ने जुटाया स्टॉक


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिले में 25 जून से तीन दिन तक सब्जी और फल का होलसेल कारोबार पूरी तरह थमा रहेगा। नरवाल व परेड में मंडियां बंद रहने से थोक स्तर पर खरीद-फरोख्त की गतिविधियां रुक जाएंगी। आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर चिंता सताने लगी है। हालांकि कई फुटकर विक्रेताओं ने पहले से स्टॉक जुटा लिया है लेकिन हरी और जल्दी खराब होने वाली सब्जियों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।
फल बाजार बंद रहने से खुदरा दुकानदारों को पहले से पर्याप्त भंडारण करना पड़ा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि व्यापारियों का अधिकांश समय कारोबार में ही गुजरता है। छुट्टियों में परिवार के साथ पूरा समय बिताने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि रविवार शाम को कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। फ्रूट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापारी वर्ग पूरे साल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में जुटा रहता है। ऐसे में अवकाश कारोबारियों को मानसिक और पारिवारिक रूप से तरोताजा होने का अवसर देगा। बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छह साल पुरानी परंपरा

पिछले छह वर्षों से सब्जी और फ्रूट कारोबारियों द्वारा तीन दिवसीय अवकाश रखा जा रहा है। इसका उद्देश्य कारोबारियों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देना और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना है। हर साल निर्धारित अवधि के लिए बाजार बंद रखे जाते हैं।
विज्ञापन

----
तीन दिन की बंदी के कारण व्यापारियों की चिंता नाशवान माल को लेकर बढ़ गई है। सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा नहीं रह सकते। ऐसे में आज की बिक्री के बाद यदि स्टॉक बच जाता है तो खराब होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- अजीत फल कारोबारी
-----
मंडियां बंद रहने से लोगों में सब्जियों और फलों की उपलब्धता को लेकर चिंता है। हालांकि फुटकर विक्रेताओं ने पहले से स्टॉक जुटाने की तैयारी की है।
- राम कुमार, उपभोक्ता
----
परिवार संग बिताएंगे समय

व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते थे, ऐसे में अवकाश यादगार पल बनेगा।
- डाली, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed