सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Traffic halted

Jammu News: मुहर्रम जुलूस कल, कई मार्गों पर नहीं चलेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
Traffic halted
विज्ञापन
दोपहर एक बजे न्यू प्लाट स्थित अंजुमन-ए-हैदरी से शुरू होगा कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। न्यू प्लाट स्थित अंजुमन-ए-हैदरी से शुक्रवार दोपहर एक बजे मुहर्रम जुलूस निकलेगा जो विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए करबला परिसर पहुंचेगा। इस दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।
जुलूस अंपहल्ला चौक, जेल रोड, सीपीओ चौक, पंजतीर्थी, चौक चबूतरा, टोंथली बाजार, जैन बाजार, पीर मीठा, लखदाता बाजार, राजिंदर बाजार, शहीदी चौक और वजारत रोड से गुजरेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रिहाड़ी चौक से जानीपुर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पंजतीर्थी, सर्कुलर रोड, डीसी ऑफिस, शहीदी चौक, रघुनाथ बाजार और राजिंदर बाजार जाने वालों के लिए भी डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी मंडी और सुपर बाजार क्षेत्र से आने वाले वाहनों को लिंक रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आयोजन मार्ग पर वाहन पार्क न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को टो कर हटाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। किसी भी ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू के हेल्पलाइन नंबर 0191-2459048 और व्हाट्सएप नंबर 94191-47732 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed