{"_id":"69c9942ca7ddc4aa9208b44e","slug":"agriculture-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111614-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश व तेज हवा से गेहूं व \nसरसों की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश व तेज हवा से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा न होने से कई किसान परेशान, सरकार से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में बारिश और तेज हवा से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। बीते शनिवार रात अचानक बदले मौसम से कई क्षेत्रों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां झुक गईं हैं। सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। इससे पैदावार घटने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से फसल को और नुकसान हुआ है।
किसान जीतलाल, ब्रिज भूषण, भगवान दास ने बताया कि रविवार तड़के हुई बारिश से गेहूं व सरसों की फसल गिर गई है। कई किसानों ने फसल का बीमा भी नहीं करवाया है। ऐसे में नुकसान की भरपाई को लेकर परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।
-- -
अभी तक फसल नुकसान के बारे में किसानों ने संपर्क नहीं किया है। किसानों को बीमा की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर दिए हैं। इन पर संपर्क कर सकते हैं। नुकसान की 72 घंटों के भीतर जानकारी देनी होती है।
- विशाल सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी, बीमा कंपनी सांबा
Trending Videos