सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Along with planting trees, their conservation is also essential: Sakina

पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : सकीना

विज्ञापन
Along with planting trees, their conservation is also essential: Sakina
विज्ञापन
- हरित अभियान के तहत ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, मंत्री ने छात्रों को बताया पर्यावरण का एंबेसडर
Trending Videos

- पौधरोपण से आगे बढ़कर संरक्षण और जिम्मेदारी की दिशा में काम करने पर दिया जोर

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी है। हर लगाए गए पौधे के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि वह बड़ा होकर पर्यावरण का हिस्सा बन सके। इस संदेश के साथ शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने सोमवार को एसआरएमएल हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रदेशव्यापी हरित अभियान की शुरुआत की।
एक छात्र-एक पेड़ के संकल्प के तहत स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में करीब ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती पर जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरण को हो रहे नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को इस अभियान का अहम हिस्सा बताते हुए उन्हें ‘पर्यावरण का एंबेसडर’ कहा और ‘एक छात्र-एक पेड़’ का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय पौधरोपण से आगे बढ़कर संरक्षण और जिम्मेदारी की दिशा में काम करने का है। हर संस्थान को अपनी जवाबदेही निभानी होगी और हर जिले को इस अभियान को मिशन के रूप में पूरा करना होगा।

-----------------------------
हरियाली से स्वास्थ्य और भविष्य जुड़ा

ग्रीन जम्मू-कश्मीर पहल को दीर्घकालिक अभियान बताते हुए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि स्कूल पर्यावरण संरक्षण के उदाहरण बनें और बच्चों को इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से संस्थान वर्चुअल माध्यम से इस अभियान से जुड़े। इस दौरान कई सरकारी स्कूलों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए गए, ताकि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा कुछ स्कूलों को कंप्यूटर और अन्य तकनीकी उपकरण दिए गए जिससे डिजिटल शिक्षा को मजबूत किया जा सके।
छात्राओं को वितरित की गई साइकिल

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके जरिये पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों ने ऊंची कूद और रस्साकशी खेल का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गईं। इससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विधायक कयासर जमशेद लोन, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, शौकत हुसैन गनी, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक नसीम जाविद चौधरी, समाज कल्याण विभाग के निदेशक रणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed