{"_id":"69d428d735d7b9f4740cd1f4","slug":"cm-listened-to-grievances-at-the-office-jammu-news-c-10-jmu1041-880015-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीएम ने कार्यालय में सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीएम ने कार्यालय में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिन भर मुलाकात करने वाले जनप्रतिनिधियों की रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने समस्याएं सुनीं और इनके समाधान का आश्वासन दिया।
सबसे पहले जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखीं। राज्य के पूर्व चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन महत्व के मामलों पर विचार-विमर्श किया। बीओपीईई की अध्यक्ष डॉ. मीनू महाजन ने मुख्यमंत्री को व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड के कामकाज और चल रही पहलों के बारे में जानकारी दी। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के एनआईआरसी के जम्मू चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अनुज वैद्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न व्यावसायिक और संस्थागत मामलों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
Trending Videos