सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lahu Gujjar Produced in Court; Seven-Day Remand Sought, Granted Only One Day

Jammu News: लाहू गुज्जर कोर्ट में पेश, सात दिन की रिमांड मांगी मिला सिर्फ एक दिन

विज्ञापन
Lahu Gujjar Produced in Court; Seven-Day Remand Sought, Granted Only One Day
विज्ञापन
मीरां साहिब की पुलिस रिमांड बढ़वाने के लिए आज फिर से करेगी पेश
Trending Videos

पैर में लगी चोट का आरएस पुरा अस्पताल में हुआ उपचार, जांचें हुईं

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/आरएस पुरा। कुख्यात ड्रग एवं मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरएस पुरा के मुंसिफ कोर्ट में पेश किया। मीरां साहिब पुलिस ने उसके अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय संपर्कों को खंगालने के लिए सात दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने एक दिन ही दिया। पुलिस अब मंगलवार को उसे दोबारा अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।
पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लाहू को कोर्ट लेकर पहुंची। अभियोजन अधिकारी ने अदालत के समक्ष दलील पेश की। इसमें बताया कि आरोपी कुख्यात अपराधी है और उससे पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस रिमांड चाहिए। कोर्ट ने सात दिन की मांग अस्वीकार करते हुए एक दिन की रिमांड दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार लाहू को आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसके पैर में लगी चोट का उपचार करने के साथ ही अन्य अनिवार्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस दाैरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
----
तीन राज्यों में फैला है नशा एवं मवेशी तस्करी का जाल
जम्मू। गिरफ्तार कुख्यात तस्कर लाहू गुज्जर से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। लाहू केवल स्थानीय अपराधी नहीं है बल्कि वह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बड़े नशा तस्करों के सीधे संपर्क में था। उसके तार सीमा पार ड्रग तस्करों से भी जुड़ रहे हैं। उसके मोबाइल फोन और अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि इस जांच से क्रॉस-बॉर्डर नार्को-टेररिज्म के नेटवर्क को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह खुद मीरां साहिब थाने पहुंचे और लाहू से घंटों पूछताछ की। पुलिस की एक विशेष टीम उसके सीमा पार पाकिस्तान से संपर्कों और वहां से होने वाली तस्करी के तरीकों पर लगातार सवाल-जवाब कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस उसके स्थानीय मददगारों की पहचान करना भी है।
पूछताछ में सामने आया है कि लाहू का ड्रग एवं मवेशी तस्करी का जाल तीन राज्यों में फैला है। पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने से लेकर वहां से ड्रग जम्मू लाने का काम भी उसके गुर्गे करते थे। पुलिस ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में उन गुप्त रास्तों को चिन्हित किया है जिनका उपयोग वह मवेशियों और ड्रग की तस्करी के लिए करता था। पूछताछ में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के बाद पुलिस तीनों राज्यों में भी दबिश दे सकती है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed