{"_id":"6a27f0e00e768d7b7305bc60","slug":"army-opens-fire-at-pakistani-drone-along-loc-in-poonch-mendhar-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन: सेना की फायरिंग के बाद पीओके की ओर भागा, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन: सेना की फायरिंग के बाद पीओके की ओर भागा, तलाशी अभियान जारी
Tue, 09 Jun 2026 04:25 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:25 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया सेना ने फायरिंग की, जिसके बाद वह पीओके की ओर लौट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। ड्रोन के भारतीय चौकियों के ऊपर मंडराने के बाद सेना के जवानों ने उस पर फायरिंग की, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर लौट गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार ड्रोन को बालाकोट क्षेत्र में अग्रिम भारतीय चौकियों के ऊपर देखा गया था। सेना के जवानों ने उसे निशाना बनाते हुए करीब नौ राउंड फायर किए लेकिन ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था इसलिए उसे मार गिराया नहीं जा सका।
विज्ञापन
घटना के बाद मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। आशंका जताई जा रही थी कि ड्रोन ने किसी प्रकार की एयरड्रॉपिंग की हो सकती है। हालांकि कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन पर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन