{"_id":"69abc03fb3e4fc33ee074a29","slug":"attempts-to-smuggle-phones-to-jail-inmate-foiled-in-doda-jammu-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: डोडा जेल में कैदी तक मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, पार्सल से बरामद हुए दो फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: डोडा जेल में कैदी तक मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, पार्सल से बरामद हुए दो फोन
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
डोडा के भद्रवाह जिला जेल में एक कैदी के लिए आए पार्सल से जांच के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्थित भद्रवाह जिला जेल में बंद एक कैदी तक मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश को जेल प्रशासन ने नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कैदी के लिए आए एक पार्सल की नियमित जांच के दौरान उसमें से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार, यह पार्सल भद्रवाह जिला जेल में बंद एक कैदी के नाम पर आया था, जिसे करीब एक महीने पहले पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। यह कैदी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पार्सल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से बुक किया गया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश के पीछे किन लोगों का हाथ है।