फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bank employees observe strike in Jammu

जम्मू: पांच दिन की बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Fri, 11 Sep 2026 04:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 11 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

जम्मू में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूएफबीयू से जुड़ी सात बैंक यूनियनों ने एक दिन की हड़ताल कर आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bank employees observe strike in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

जम्मू में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) से जुड़े बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की। कर्मचारी लंबे समय से लंबित मांगों, खासकर पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सात प्रमुख बैंक यूनियनों ने लिया हिस्सा
इस हड़ताल में सात प्रमुख बैंक यूनियनों के कर्मचारी शामिल हुए। इनमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबोआ), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन (आईएनबीईएफ) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और यूनियन बैंक समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए।

दो साल से लंबित है पांच दिन की बैंकिंग की मांग
प्रदर्शन के दौरान यूएफबीयू नेता ने कहा कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था की मांग मार्च 2024 से लंबित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों से बचने की मांग कभी नहीं की बल्कि उनकी मांग केवल एक वास्तविक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है। कहा कि दुनिया के कई देशों में पांच दिन की कार्य व्यवस्था पहले से लागू है और भारत में भी बैंकिंग क्षेत्र में इसे लागू किया जाना चाहिए।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज
बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। यूनियनों ने 26 से 30 सितंबर तक पांच दिन की हड़ताल और इसके बाद 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। कर्मचारियों ने सरकार से अपने आश्वासन को पूरा करने और लंबित मांगों का समाधान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed