सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP turns on Umar Abdullah's tweet

चुनावी नतीजों के बीच सियासी घमासान: उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर भाजपा का पलटवार, कहा- मर्यादा का ध्यान रखें सीएम

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 04 May 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक ट्वीट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा और मर्यादा पर सवाल उठाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इसे हताशा से जुड़ा बयान बताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नेता को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

BJP turns on Umar Abdullah's tweet
उमर अब्दुल्ला ट्वीट विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को बढ़त और बहुमत मिलने के बाद जहां पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक ट्वीट को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है।

Trending Videos


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री रह चुके नेता को अपनी बात रखते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सत शर्मा ने विशेष रूप से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 'ब्लडी हेल' जैसे शब्दों पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया और कहा कि यह हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी हार के बावजूद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और सभी नेताओं को संयम बरतना चाहिए। सत शर्मा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि यह जनता के फैसले को दर्शाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और दावा किया कि कई राज्यों में विपक्ष कमजोर स्थिति में है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी नतीजे जनता के निर्णय से तय होते हैं, न कि केवल राजनीतिक दावों से। यह बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है जब विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed