{"_id":"69f836bff10e1740e90e50a2","slug":"15-illegal-structures-razed-in-demolition-drive-in-jammu-jammu-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जेडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 15 से अधिक ढांचे जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में जेडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 15 से अधिक ढांचे जमींदोज
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 04 May 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर के बाहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर 15 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।
अवैध निर्माण ध्वस्त
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान रिंग रोड कॉरिडोर के आसपास चलाया गया जहां बिना अनुमति के बनाए गए ढांचों को हटाया गया।
Trending Videos
जेडीए के प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि ये निर्माण भूमि उपयोग नियमों और भवन मानकों के स्पष्ट उल्लंघन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक कई अवैध ढांचे सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक थे और आसपास के रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए जोखिम पैदा कर रहे थे। जेडीए ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक अनुमति जरूर लें और नियमों का पालन करें। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में अवैध निर्माण अधिकारियों की मिलीभगत से हुए लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बताया था कि जेडीए की 16,000 कनाल से अधिक जमीन पर अतिक्रमण है।
