सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   canal water problem

Jammu News: गंदगी से पटी रावी-तवी नहर पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा

विज्ञापन
canal water problem
विज्ञापन
लोगों का आरोप, सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा विभाग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कस्बे के वार्ड-11, 12 से गुजरती रावी-तवी नहर गंदगी से भरी है। इसकी सफाई के लिए न तो नगर पालिका संजीदा है और न ही नहरी विभाग। स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता, मेहर सिंह, काला राम का कहना है कि नहर में अकसर गंदगी रहती है। झाड़ियां उगी हैं। कस्बे के घरों को पानी की अधिकतर पाइपलाइन नहर से जुड़ी हैं। विभाग सफाई के नाम पर खानापूर्ति करता है। नहर में पानी भी नहीं है। विभाग अपनी मर्जी से पानी छोड़ता है। जरूरत के अनुसार पानी न मिलने से किसानों को भी खेती करने में समस्या रहती है। पिछले ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में भी समस्या रखी थी लेकिन नहरी विभाग के अधिकारी गैरहाजिर रहे। लोगों ने बताया कि डीसी को इस बाबत अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई असर नहीं हुआ। स्थानीय लोगो ने मांग की कि जल्द नहर में सफाई अभियान चलाया जाए और पानी छोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed