सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem, protest

Jammu News: मीरां साहिब में पेयजल किल्लत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
water problem, protest
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मीरां साहिब। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलशक्ति विभाग नियमित पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि नया टयूबवेल लगने के बाद भी सप्लाई बाधित है। दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गई है। सरदारी लाल का कहना है गर्मी बढ़ने के साथ जलस्तर नीचे चले जाने पर हैंडपंपों में भी पानी नहीं आ रहा। दो वर्ष पहले लगाए ट्यूबवेल का काम अधूरा होने से परेशानी बनी हुई है। रमेश लाल, जीत राज ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed