सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF official shoots self dead in Jamm

Jammu Kashmir: छुट्टी से लौटने के एक दिन बाद बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुचें

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 14 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
BSF official shoots self dead in Jamm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में बीएसएफअधिकारी ने खुद को गोली मारकर जान दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई ) ने यहां एक कैंप के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश के रहने वाले एएसआई लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में पलौरा स्थित बीएसएफ कैंपस में तैनात थे और आज सुबह उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि उनके इस कदम के पीछे की वजह और हालात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सिंह लगभग एक महीने की छुट्टी के बाद 13 जून को अपनी यूनिट में लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed