सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car carrying four people falls into river in Ladakh one body recovered search for three others underway

लद्दाख में दर्दनाक हादसा: चार लोगों को लेकर जा रही कार नदी में गिरी, एक शव बरामद; तीन की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख Published by: विकास कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे के बाद से तीन अन्य लोग लापता हैं। इनमें 26 वर्षीय सज्जाद हुसैन पुत्र हाजी अब्बास, निवासी लंकरचे, 25 वर्षीय हसीना बानो पुत्री महमूद हुसैन, निवासी गाटो लंकरचे और 23 वर्षीय सोगरा बानो पुत्री मोहम्मद अली, निवासी गाटो लंकरचे शामिल हैं।

Car carrying four people falls into river in Ladakh one body recovered search for three others underway
द्रास नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लद्दाख के द्रास क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मारपोचू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर द्रास नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



आगा सैयद बाकिर की मौत
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद 35 वर्षीय आगा सैयद बाकिर पुत्र सैयद मुस्लिम, निवासी लंकरचे का शव चौकियाल के थांडा मोड़ क्षेत्र से बरामद किया गया। अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी तलाश जारी
वहीं, हादसे के बाद से तीन अन्य लोग लापता हैं। इनमें 26 वर्षीय सज्जाद हुसैन पुत्र हाजी अब्बास, निवासी लंकरचे, 25 वर्षीय हसीना बानो पुत्री महमूद हुसैन, निवासी गाटो लंकरचे और 23 वर्षीय सोगरा बानो पुत्री मोहम्मद अली, निवासी गाटो लंकरचे शामिल हैं।

विज्ञापन

कठिन भौगोलिक परिस्थिति बन रही मुसीबत
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। द्रास नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नदी के तेज बहाव और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बचावकर्मी लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

हादसे के कारणों का नहीं पता
अधिकारियों के मुताबिक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चिंता का माहौल
इस हादसे के बाद मृतक और लापता लोगों के परिवारों में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान पूरी गंभीरता से जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed