{"_id":"69df3e57e19ddbf4900a8b26","slug":"chief-minister-omar-abdullah-said-that-he-will-not-allow-jungle-raj-to-continue-in-jammu-and-kashmir-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उमर बोले: 'जम्मू-कश्मीर में जंगल राज नहीं चलने देंगे, प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उमर बोले: 'जम्मू-कश्मीर में जंगल राज नहीं चलने देंगे, प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी हालत में जंगल राज नहीं चलने दिया जाएगा और शांति भंग करने की कोशिशों को सख्ती से नाकाम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी भी सूरत में जंगल राज नहीं चलने देगी। शांति को भंग करने की हर कोशिश को सख्ती से नाकाम किया जाएगा। सीएम रामबन में युवक की मौत के मामले में बोल रहे थे।
Trending Videos
सीएम अनंतनाग के बिजबिहाड़ा स्थित फ्रूट मंडी में आयोजित जश्न-ए-आमद-ए-बहार कार्यक्रम में सीएम ने कहा, सरकार जम्मू-कश्मीर में स्थिरता, अमन और विकास का नया दौर शुरू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुछ तत्व माहौल खराब कर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसी कोशिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में शांति नहीं, टकराव का माहौल बनाना चाहते हैं मगर जब तक उनकी सरकार सत्ता में है, ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी से राबमन मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से अपील कि राबमन मामले में शामिल लोगों और हालात को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई से साफ संदेश जाएगा कि जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नासिर असलम, मंत्री सकीना इत्तू, जावेद अहमद, बशीर अहमद और अल्ताफ कालो मौजूद थे।
