अंजली चौधरी मौत मामला: छात्रा की मौत पर बवाल, गांधीनगर महिला कॉलेज में छात्राओं ने किया प्रदर्शन
गांधीनगर महिला कॉलेज में छात्रा अंजली चौधरी की मौत को लेकर छात्राओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधीनगर स्थित महिला कॉलेज में छात्रा अंजली चौधरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर नाराज छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं और प्रशासन तथा प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ छात्राओं ने हाईवे जाम करने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद छात्राएं कॉलेज का गेट खोलकर अंदर पहुंच गईं और परिसर में ही धरने पर बैठ गईं।
प्रदर्शन कर रही छात्राएं प्रिंसिपल को मौके पर बुलाने और मामले में जवाब देने की मांग कर रही हैं। वहीं, हालात को देखते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी और एसडीपीओ साउथ भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X