सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two masked men attacked a head constable in Bakshi Nagar.

Jammu Kashmir: बख्शी नगर में दो नकाबपोशों ने हेड कांस्टेबल पर किया हमला, हमले के बाद दोनों हमलावर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 20 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के बख्शी नगर में गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल संदीप सिंह पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Two masked men attacked a head constable in Bakshi Nagar.
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू शहर के मुख्य बाजार बख्शी नगर में जम्मू पुलिस के हेड कांस्टेबल सरदार संदीप सिंह पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने शाम 7:30 बजे हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल पुलिस कर्मी को बचाने के लिए लोग दौड़े। हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर स्कूटी लेकर फरार हो गए। घायल हेड कांस्टेबल को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिस कर्मी ने बताया कि दोनों युवक कोई लोहे की भारी वस्तु लिए थे, जिससे हमला किया।

Trending Videos


शहर में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही। रविवार शाम को बक्शी नगर थाने में तैनात कांस्टेबल सरदार संदीप सिंह मुख्य बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने लोहे की भारी वस्तु से हमला बोल दिया। इसमें वह वहीं गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश स्कूटी से फरार होने में कामयाब हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर गिरे कांस्टेबल सरदार संदीप सिंह को वहीं के डिंपल ने जीएमसी पहुंचाया। वहां उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2026 : आरएस पुरा जुवेनाइल होम में तीन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर अचानक हमला कर फरार हो गए थे। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हुए थे। हालांकि बाद में फरार कैदियों को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया था।

दिसंबर 2025 : बक्शी नगर इलाके में सब-इंस्पेक्टर नितिन खजूरिया पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था। हमले का आरोप ऋषभ और मुन्ना नाम के स्थानीय बदमाशों पर लगा था।

जनवरी 2025 : जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर में जनवरी 2025 में रूटीन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक कार को चेक करने के लिए रोका था। कार से उतरे युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बहू फोर्ट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस पर हमला होते ही बाजार में मची अफरा-तफरी :
घायल कांस्टेबल सरदार संदीप सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह मुख्य बाजार में गश्त कर रहे थे। स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने ताबतोड़ हमला किया। घटना के समय बाजार में भीड़ थी। पुलिस पर हमला होते ही अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों के साथ पहुंचे डिंपल ने मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।

भाई बोला, पुलिस की नाकामी का नतीजा :
घायल हेड कांस्टेबल के भाई सीआईडी में तैनात हरवीर सिंह ने कहा कि उनकी दोनों आंखों में गंभीर चोट के निशान हैं। यह पुलिस की नाकामी है कि सरे बाजार इस तरह के हमले हो रहे हैं। बताया कि हालत में सुधार नजर आ रहा है। घायल कांस्टेबल की पत्नी सहित परिवार के सदस्य मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

ताजा घटना मार्च 2026 :
ज्वेल चौक के निकट 28 मार्च 2026 की रात करीब 11:15 बजे हमलावरों ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी सिकंदर चौहान पर हमला किया था। हमलावरों करने वालों ने सीआईडी अधिकारी की गाड़ी रोककर चाभी छीन लीं और बहस के दौरान उन पर मुक्कों और धारदार हथियार से हमला किया था, जिसमें वे घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed