{"_id":"698cee70aaa779676d04e434","slug":"court-news-jammu-news-c-10-lko1027-834264-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्या की कोशिश के 17 साल \nपुराने मामले में सजा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्या की कोशिश के 17 साल
पुराने मामले में सजा रद्द
हाईकोर्ट ने कहा - अभियोजन पक्ष मामले में दोष साबित करने में नाकाम रहा
Trending Videos
खुद घायल ने आरोपी को हमलावर के तौर पर नहीं पहचाना, चश्मदीद के बयान भी उलटे
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने हत्या की कोशिश के एक मामले में आरोपी को शक का फायदा देते हुए सजा पलट दी। वर्ष 2004 में हुए मामले में 2009 में आरोपी को दोषी ठहराते हुए जुर्माने के साथ तीन साल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने कहा, अभियोजन पक्ष दोष साबित करने में नाकाम रहा। जस्टिस संजय परिहार ने क्रिमिनल अपील को मंजूरी देते हुए सेशंस जज उधमपुर की अपीलकर्ता रवि कुमार को रणबीर पीनल कोड की धारा 307 और 341 के तहत दी गई सजा को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने पाया कि मामले के सबसे अहम गवाह खुद घायल ने आरोपी को हमलावर के तौर पर नहीं पहचाना। अकेले चश्मदीद (घायल की पत्नी) की गवाही में भी कई बातें विरोधाभासी थीं। एफआईआर में चोरी का आरोप भी गलत था। मामले में कई गवाह बयान से पलट गए वहीं, हथियार की बरामदगी भी कानून के हिसाब से साबित नहीं हुई। अदालत ने कहा कि मेडिकल सबूत बेशक चोटों को साबित करते हैं लेकिन वे हमलावर की पहचान के सबूत नहीं। शक चाहे कितना भी मजबूत हो, सबूत की जगह नहीं ले सकता के स्थापित सिद्धांत पर भरोसा करते हुए कोर्ट ने माना कि अपील करने वाला शक का लाभ पाने का हकदार था और उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।