{"_id":"698ceea75ff78272d50aa70d","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-834415-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची जम्मू सेंट्रल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची जम्मू सेंट्रल की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
- केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में खेले गए तीन मुकाबले
- पुंछ इलेवन ने जम्मू नॉर्थ को 7-2 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में जारी शहीद स्मारक हॉकी टूर्नामेंट में जम्मू सेंट्रल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन को नजदीकी मुकाबले में 5-4 के गोल अंतर से हराया।
टूर्नामेंट में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दिन का पहला मुकाबला पूल-ए में सेंट्रल कश्मीर और जम्मू साउथ के बीच हुआ। जम्मू साउथ ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 6-2 से जीत दर्ज की। चरणबीर सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पूल-बी के तहत पुंछ इलेवन ने जम्मू नॉर्थ को 7-2 से हराया। पुंछ इलेवन के जाहिद शबीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता नौ से 14 फरवरी तक चलेगी। इसमें विभिन्न राज्यों और पुलिस टीमों की भागीदारी है। टूर्नामेंट हॉकी इंडिया और एफआईएच के नियमों के तहत खेला जा रहा है। ब्यूरो
Trending Videos