सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: साक्ष्यों के अभाव में 17 साल पुराने फायरिंग के मामले में दो आरोपी बरी

विज्ञापन
court news
विज्ञापन
गवाहों के विरोधाभासी बयान और कमजोर जांच बनी वजह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सत्र न्यायालय सांबा ने 17 साल पुराने फायरिंग के मामले में आरोपी अनिल सिंह निवासी गढ़ मंडी और विश्वप्रताप सिंह निवासी पृथीपुर को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया है।
10 अप्रैल 2009 को विजयपुर क्षेत्र में कपिल शर्मा पर फायरिंग हुई थी। घटना के समय वह मिल के पास मौजूद था। उसे घायल अवस्था में पहले विजयपुर अस्पताल और फिर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। अभियोजन ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया था। जांच में नानक चंद, गिरधारी लाल और दीपक शर्मा समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए लेकिन साक्ष्य के अभाव में कुछ आरोपियों को पहले ही बरी कर दिया गया था। ट्रायल मुख्य रूप से अनिल सिंह और विश्व प्रताप सिंह के खिलाफ चला। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खाते और कई गवाह अपने पूर्व के बयानों से मुकर गए हैं। कुछ गवाह आरोपियों की पहचान भी स्पष्ट रूप से नहीं कर सके। मामले में टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड भी नहीं कराई गई जिससे अभियोजन का पक्ष कमजोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने यह भी कहा कि कथित हथियार की बरामदगी और उसके इस्तेमाल को साबित नहीं किया जा सका। जांच में कई विरोधाभास पाए गए और गवाहों के बयान भरोसे के योग्य नहीं थे। अदालत ने स्पष्ट किया कि आपराधिक मामलों में दोष सिद्ध करने के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य जरूरी होते हैं। केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इसी आधार पर दोनों आरोपियों को बरी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed