सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: हमले में घायल बीएसएफ के दो अफसरों का एम्स में चल रहा इलाज

विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
- पकड़े गए आरोपी समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में नशा तस्करों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते रविवार की रात विजयपुर के सपवाल क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे बीएसएफ के जवानों पर हमला कर नशा तस्कर फरार हो गए। इस घटना में बीएसएफ के दो अधिकारी घायल हुए हैं जिनका एम्स विजयपुर में इलाज चल रहा है। बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग के डिप्टी कमांडेट सौरव श्रीवास्तव ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर घायल दोनों अफसरों का हालचाल जाना। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के साथ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
------
कब-कब हुए हमले
- अक्तूबर 2023 : सरोर क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स टीम की पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया था। इस घटना में चार अधिकारी घायल हुए थे। पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 12 जनवरी, 2024 : बिश्नाह में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए थे।
- अप्रैल 2025 : बलोल खड्ड क्षेत्र में एंटी-ड्रग ऑपरेशन में 20-30 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

- 25 मई 2025 : सपवाल क्षेत्र में नाके पर तस्करों ने एसआई योगराज पर वाहन चढ़ा दिया था। इससे पुलिस अधिकारी की जान चली गई थी।

- बीते तीन माह में पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1.668 किलो हेरोइन और 1.937 किलो कोकीन जब्त की है।
------ लाहु गुज्जर जैसे नशा तस्कर बने सिरदर्द
जम्मू से कठुआ तक सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क का सरगना लाहु गुज्जर उर्फ गुलजार अली कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आरोपी पर नशा तस्करी के अलावा पशु तस्करी, हत्या का प्रयास, लूटमार और चोरी जैसे गंभीर मामलों में कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed