सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: महिला ने पड़ोसी पर लगाया कपड़े फाड़ने और पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

आरएस पुरा। कस्बे के गांव कोटली गाला बाना में एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर पिटाई करने, कपड़े फाड़ने और पिस्टल दिखा धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने आरएस पुरा थाने में शिकायत दी कि चार मार्च दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी रिश्तेदार राकेश कुमार अपनी मां सोमा देवी और पांच-छह अज्ञात लोगों के साथ जबरन उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे। आरोप है कि आरोपियों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर महिला व उसके बेटे मन्नत कुमार की पिटाई की। महिला का आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश कुमार जम्मू-कश्मीर पुलिस में ड्राइवर है। पहले भी उसके परिवार को धमकाता रहा है। आरोपी ने उसके बेटे पर पिस्टल तानकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed