सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international women's day

महिलाओं को हर क्षेत्र में मिलना चाहिए समान अवसर : उपायुक्त

विज्ञापन
international women's day
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रगतिशील महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला मुख्यालय सांबा में समाज कल्याण विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम करवाया। इस वर्ष महिला दिवस की थीम गिव टू गेन है जो उदारता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संदेश देती है। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आयुषी सूदन ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वासी, स्वावलंबी और समाज के विकास में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नवाज शरीफ समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। महिलाओं के कल्याण व सशक्तीकरण के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सफल महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और संघर्ष व उपलब्धियों के बारे में बताया। उनकी प्रेरणादायक कहानियों ने विशेष रूप से युवा महिलाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने भी महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण बनाने में शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून पर एक कार्यशाला हुई। इसे नादिया शेख ने संबोधित किया। उन्होंने इस कानून के प्रमुख प्रावधानों, यौन उत्पीड़न की परिभाषा, रोकथाम के उपायों तथा संस्थानों में इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला उद्यमी, छात्राएं और स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed