सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
court news
विज्ञापन
अदालत में अपने बयान से बदले पीड़िता व मुख्य गवाह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय सांबा ने आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने यह फैसला तब सुनाया जब मामले की पीड़िता और उसके माता-पिता अदालत में अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर गए। आरोपी के खिलाफ कोई ठोस बयान नहीं दिया।
मामले की सुनवाई प्रधान सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार शर्मा की अदालत में हुई। आरोपी रघु राम उर्फ काली निवासी राजपुर कोहलर के खिलाफ पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा में वर्ष 2025 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 22 जून 2025 को शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला आरोपी अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रायल के दौरान जब पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान अदालत में दर्ज हुए तो उन्होंने आरोपों की पुष्टि नहीं की। गवाहों ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने केवल लड़की को थप्पड़ मारा था। गुस्से में आकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अदालत ने कहा कि मुख्य गवाहों के बयान बदलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया ठोस आधार नहीं बनता। ऐसे में उसे जमानत दी जा सकती है। अदालत ने आरोपी को 40 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड और इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया। साथ ही अदालत ने आरोपी को नियमित रूप से अदालत में पेश होने, गवाहों को प्रभावित न करने तथा बिना अनुमति जम्मू-कश्मीर से बाहर न जाने की शर्तें भी लगाई हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई जारी रहेगी और अंतिम फैसला ट्रायल के दौरान पेश होने वाले साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed