सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: जम्मू से पुरमंडल तक 17 को निकलेगी छड़ी यात्रा

विज्ञापन
religious news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पुरमंडल। रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू से पुरमंडल शिव मंदिर तक 17 मार्च को छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए शनिवार को डीसी आयुषी सूदन के साथ डोगरा सदर सभा, लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट कमेटी, पुरमंडल उत्तरवाहिनी श्राइन डेवलपमेंट कमेटी व धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बैठक की।
डीसी ने छड़ी यात्रा व तीन दिवसीय मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को धार्मिक कार्यक्रम के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। छड़ी यात्रा वर्ष 1995 में डोगरा सदर सभा के पूर्व अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क की ओर से शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छड़ी यात्रा रणबीरेश्वर मंदिर से शुरू होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर ग्रेटर कैलाश सहित खड़ा मढ़ाना व मंडल से होकर गुजरेगी। इसमें जम्मू सहित पंजाब और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु भाग लेते हैं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि पुरमंडल उत्तरवाहिनी में हर महीने अमावस्या का मेला लगता है। इस बार छड़ी यात्रा, चैत्र चौदस, अमावस्या और नवरात्र एक साथ पड़ने के कारण लगातार तीन दिनों तक हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में विशेष प्रबंधों की आवश्यकता होगी। बैठक में डोगरा सदर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गंभीर सिंह चाढ़क, लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष बीके अवरोल, धर्मार्थ ट्रस्ट से पुरमंडल शिव मंदिर के मुख्य पुजारी राजिंदर शास्त्री व रणबीरेश्वर मंदिर के महंत ऋषि वन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed