{"_id":"69c993ee8e825750dd02e339","slug":"crime-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103570-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेलमेट पहनकर आए चोर, दुकान से ढाई \nलाख के नोट के हार चोरी कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेलमेट पहनकर आए चोर, दुकान से ढाई लाख के नोट के हार चोरी कर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
- मीरां साहिब थाने से मात्र 200 मीटर दूर वारदात
- बाहर लगा सीसीटीवी और लाइट लैंप भी तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी मीरां साहिब। कस्बे के बाजार में शनिवार रात हेलमेट पहनकर आए चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाई। दुकान के मालिक सतपाल शर्मा ने दावा किया कि ढाई लाख रुपये के नोट के हार चोरी हुए हैं। दुकान मीरां साहिब थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
दुकानदार ने बताया कि चोरों ने कांउटर के दराज को तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा और लाइट लैंप भी तोड़ डाला है। रविवार को सतपाल ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर मीरां साहिब थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक चोर अंदर घुसता दिख रहा है। उसने हेलमेट पहना हुआ है और नोट के हार उतार रहा है। भागते समय चोर हेलमेट उतारकर दुकान के बाहर छोड़ गया।
दुकानदार ओम प्रकाश खजूरिया ने बताया कि मीरां साहिब पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर दुकान है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस प्रकार की वारदात रोकी जा सकें। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कस्बे के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक बाइक पर दो युवक जाते देखे गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos