{"_id":"69ee807af6e3232cae05df71","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-897665-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नर्सिंग और पैरामेडिकल में प्रवेश के \nलिए 95.6% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नर्सिंग और पैरामेडिकल में प्रवेश के लिए 95.6% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- प्रदेश के 48 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 25,090 अभ्यर्थी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में नर्सिंग, पैरामेडिकल और टेक्नोलॉजी कोर्सों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने किया।
प्रदेश में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें 37 केंद्र कश्मीर और 11 केंद्र जम्मू संभाग में थे। कुल 26,237 आवेदकों में से 25,090 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह 95.6 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा को सही ढंग से कराने के लिए संबंधित कॉलेजों और संस्थानों के साथ मिलकर जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस-प्रशासन की निगरानी में परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। जेकेबोपी की चेयरपर्सन प्रो. मीनू महाजन ने अधिकारियों के साथ श्रीनगर और जम्मू में परीक्षा केंद्रों का खुद निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने में सहयोग देने के लिए प्रशासन, पुलिस, मॉनिटरिंग टीम और कॉलेज स्टाफ का आभार जताया। अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील सामग्री ले जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर तक सख्त व्यवस्था रखी गई थी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और नकल रहित रह सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X