{"_id":"69ee80986a10c2ac800286d4","slug":"business-news-jammu-news-c-10-jmu1062-897664-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टार्टअप शुरू करना होगा आसान, हर \nजिले में बैठकें करेगा जेकेईडीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टार्टअप शुरू करना होगा आसान, हर जिले में बैठकें करेगा जेकेईडीआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बैंकों से सीधे संवाद, लोन, फंडिंग और कारोबार की योजना पर मिलेगा मार्गदर्शन
- 27 अप्रैल को जम्मू व अनंतनाग, 28 अप्रैल को उधमपुर व शोपियां में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में अब स्टार्टअप शुरू करना और आसान होने जा रहा है। युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और नए उद्यमियों को सीधे बैंक और वित्तीय संस्थानों से जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) जिले स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित करने जा रहा है।
जम्मू और अनंतनाग में 27 अप्रैल को, उधमपुर और शोपियां में 28 अप्रैल को इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को लोन लेने की प्रक्रिया, उपलब्ध योजनाओं और कारोबार की योजना बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह पहल जिला व्यवसाय सुधार कार्ययोजना (डी-ब्रैप) के तहत की जा रही है, जिसका मकसद जिले स्तर पर कारोबार शुरू करना आसान बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
बैठकों के जरिए युवाओं और स्टार्टअप्स को बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। इससे उन्हें फंडिंग हासिल करने में आसानी होगी और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी मिलेगा।
यह पूरी कवायद जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति 2024-27 के तहत हो रही है। इस नीति के जरिए युवाओं को कारोबार शुरू करने और बढ़ाने के लिए संस्थागत सहयोग, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण के अवसर दिए जा रहे हैं। नीति के तहत सीड फंडिंग, नवाचार और प्रोटोटाइप विकास के लिए अनुदान, बाजार तक पहुंच में मदद और इन्क्यूबेटरों के लिए पूंजी सहायता जैसे कई प्रावधान हैं। इसके अलावा मेंटरशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम और नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
-- -- -- -- --
जिला स्तर पर बनाई गई हैं स्टार्टअप सेल
जिले स्तर पर जेकेईडीआई के कार्यालयों को स्टार्टअप सेल बनाया गया है, जो उद्यमियों के लिए पहला संपर्क केंद्र हैं। यहां रजिस्ट्रेशन, योजना की जानकारी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है और सरकार का लक्ष्य है कि यह अवसर केवल शहरों तक सीमित न रहे बल्कि गांवों और दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंचे। जेकेईडीआई ने युवाओं, स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों से इन बैठकों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X