सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Notorious Abhinit Nagi killed in Mir Sahib encounter

Jammu: मीरां साहिब में बदमाशों और नशा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात अभिनीत नागी ढेर; उसके दो साथी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मुठभेड़ में कुख्यात अभिनीत उर्फ नागी (30) की मौत हो गई है, जबकि मृतक का भाई राजा और एक अन्य जानू घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों घायल बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गये।

Jammu: Notorious Abhinit Nagi killed in Mir Sahib encounter
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मीरां साहिब इलाके में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस और कुख्यात बदमाशों और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक कुख्यात अभिनीत उर्फ नागी (30) की मौत हो गई है, जबकि मृतक का भाई राजा और एक अन्य जानू घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों घायल बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गये। पुलिस के अनुसार नागी के पर 13 से अधिक गंभीर आपराधिक और नशा तस्करी का एफआईआर दर्ज हैं।

Trending Videos


मीरां साहिब थाने की विशेष टीम को नामी गैंगस्टरों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इस इनपुट पर पुलिस ने रतिया हेड पुल के निकट नाका लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आते दिखाई दिए। बाइक पर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभिनीत नागी के साथ दो साथी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रुकने का इशारा करते ही बदमाशों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें तीनों कुख्यात बाइक से नीचे गिर गए। इसमें अभिनीत उर्फ नागी गंभीर रूप से घायल हो गया और भागते समय वह नहर में जा गिरा। उसके दोनों साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने नागी को घायल अवस्था में नहर से निकालकर जीएमसी जम्मू पहुंचाया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने रात तक कुख्यात के मौत की पुष्टि नहीं कर रही थी। जीएमसी जम्मू से जुड़े सूत्रों ने अभिनीत उर्फ नागी का शव शवगृह में रखे होने की पृष्टि की। कुख्यात की मौत गोली लगने या नहर में डूबने से हुई इसकी पृष्टि भी नहीं हो सकी है।

2022 में पीएसए के तहत हुआ था गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक नागी एक कुख्यात अपराधी है। 2022 में आरएस पुरा पुलिस ने अभिनीत सिंह उर्फ नागी को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर उसे कोट भलवाल जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ। नागी पर हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने और हथियारों की तस्करी जैसे 13 से अधिक मामलों में जम्मू जिले के अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज हैं। पिछले साल दीवाल पर नागी गैंग और गोकुल गैंग के बीच मारपीट भी हुई थी।

पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। इसमें एक गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि उसके साथी मौके से फरार होने में कामयाब हुए है। घायल को उपचार के लिए पुलिस ने जीएमसी भेजा है।
- अन्हा सिन्हा, एसपी, जम्मू मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed