{"_id":"6983af67ce6c60da4e0f8e41","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106496-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीईओ ने थन्नामंडी जोन के स्कूलों \nका किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीईओ ने थन्नामंडी जोन के स्कूलों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हाफिज ने बुधवार को जोन थन्नामंडी में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। सीईओ ने बाल मिडल स्कूल पलांघर, एमएस थन्नामंडी, केजीबीवी भंगाई, हाई व प्राइमरी स्कूल अजमताबाद और बाल सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नामंडी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यवस्थाएं परखीं।
मो. हाफिज ने शैक्षणिक प्रदर्शन, स्वच्छता, स्टाफ की समय की पाबंदी और समग्र स्कूल अनुशासन का गहनता से आकलन किया। उन्होंने छात्रों की नोटबुक देखीं, शिक्षकों और कर्मचारियों से बातचीत की। कक्षा में शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की। शिक्षण स्टाफ को समय की पाबंदी, व्यावसायिकता और बेहतर शैक्षणिक वितरण का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। केजीबीवी भंगाई का निरीक्षण करते समय सीईओ ने बुनियादी ढांचे की कमियों पर गंभीरता से ध्यान दिया और जेडईओ थन्नामंडी को कमियों को दूर करने और छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तुरंत सुधारात्मक उपाय शुरू करने का निर्देश दिया। स्कूलों में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में अनुमोदित मानदंडों, गुणवत्ता मानकों और समय-सीमा का सख्ती से पालन किया जाए। इस दाैरे में प्रिंसिपल थन्नामंडी सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जावेद इकबाल रैना और जेडईपीओ मुश्ताक अहमद भी शामिल थे।
Trending Videos