सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: पीर पंजाल जॉइंट एक्शन कमेटी ने सुनील शर्मा के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
political news
विज्ञापन
राजोरी। पीर पंजाल जॉइंट एक्शन कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुनील शर्मा की ओर से पीर पंजाल क्षेत्र के बारे में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। कमेटी के नेता नसीम लियाकत और तजीम डार ने पीर पंजाल के उन विधायकों के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की जिन्होंने सुनील शर्मा के बयान के खिलाफ सदन में आवाज उठाई। नेताओं ने कहा कि पीर पंजाल जैसे संवेदनशील और पिछड़े क्षेत्र के प्रति ऐसा अहंकार और अनादर अस्वीकार्य है। उन्होंने मांग की कि सुनील शर्मा पीर पंजाल के लोगों से माफी मांगें। पीर पंजाल जॉइंट एक्शन कमेटी ने पीर पंजाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी विधायकों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर क्षेत्र के लिए सामूहिक आंदोलन में शामिल होने की अपील की। समिति ने पीर पंजाल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की। कहा कि नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणियां पीर पंजाल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की उनकी हालिया मांग का नतीजा हैं। जॉइंट एक्शन कमेटी के नेताओं ने कहा कि सुनील शर्मा जम्मू को जम्मू शहर की नगर पालिका सीमाओं से आगे नहीं देखते हैं। इसलिए पीर पंजाल की मांग को पचा नहीं पाए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed