सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: मिडिल स्कूल नम्बलां में चार शिक्षक पाए गए गैरहाजिर, चारों निलंबित

विज्ञापन
education news
विज्ञापन
- मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी ने की कार्रवाई
Trending Videos

- 123 में से मात्र 28 विद्यार्थी आए थे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हाफिज शेख ने मिडिल स्कूल नम्बलां के चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। सीईओ कार्यालय में स्कूल में शिक्षकों की नियमित अनुपस्थिति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दो लेक्चरर की जांच समिति गठित कर स्कूल का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद समिति ने रिपोर्ट में स्कूल में गंभीर प्रशासनिक और शैक्षणिक खामियां दर्ज कीं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में तैनात पांच शिक्षकों में से एक शिक्षक अब्दुल शकूर ही उपस्थित पाए गए। अन्य चार बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित थे। सीईओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए गैरहाजिर चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकोें में अयाज अहमद, मोहम्मद जहांगीर, विक्रम बाली और मुश्ताक अहमद शामिल हैं। जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल में पढ़ रहे 123 छात्रों में से मात्र 28 ही उपस्थित थे। स्कूल का समग्र कार्य भी अत्यंत कमजोर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि उक्त शिक्षकों की अनधिकृत और जान-बूझकर अनुपस्थिति गंभीर कदाचार, लापरवाही और कर्तव्यों की अवहेलना की श्रेणी में आती है जो छात्रों के हितों और स्कूल के सुचारु संचालन के लिए हानिकारक है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा नियम 1956 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सीईओ ने सभी चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
निलंबन अवधि में विक्रम बाली को प्राथमिक स्कूल जब्बर धारा, जोन डूंगी में अटैच किया गया है। अयाज अहमद, मोहम्मद जहांगीर और मुश्ताक अहमद को फिलहाल उसी स्कूल में अटैच रखा गया है जब तक कि स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती।
इस आदेश की प्रति डीसी, स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा पुंछ-राजोेरी, जोनल शिक्षा अधिकारी राजोेरी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed