सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fight in de- addiction centre one killed, 18 escaped

जम्मू-कश्मीरः विजयपुर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों में मारपीट, एक की मौत, 18 भागे

अमर उजाला नेटवर्क, विजयपुर Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
सार

  • तोड़फोड़ और मारपीट से घबराए कई युवा छत से कूदे, घायल।
  • विजयपुर के न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार रात को हुई वारदात।

fight in de- addiction centre one killed, 18 escaped
विवाद धीरे-धीरे मारपीट और तोड़फोड़ में तब्दील हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले के सत्रहमील (सलमेरी) स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन लोगों के बीच सोमवार देर रात मारपीट हो गई। इस दौरान मची अफरातफरी के बीच उपचार के लिए यहां भर्ती 18 लोग दीवार फांदकर भाग गए। घटना में कई युवक घायल बताया जा रहा है कि मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फरार युवकों में एक जम्मू के मोहित शर्मा का शव मस्तगढ़ में मिला है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार रात केंद्र में उपचार के लिए भर्ती युवाओं के बीच आपस में कहासुनी हो गई। विवाद धीरे-धीरे मारपीट और तोड़फोड़ में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि मारपीट से बचने के लिए कुछ लोग बाहर की ओर भागे लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। 18 लोग दीवार फांदकर भाग गए, जिनका अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ युवक छत से छलांग लगाने की वजह से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र से भागे अधिकतर लोग रात में अपने घर चले गए। जम्मू के मस्तगढ़, चौक चबूतरा क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त पीर मिट्ठा निवासी मोहित शर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा राजेश शर्मा ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। इलाज करवाने वाले सभी लोग भाग गए हैं। एक युवक की मौत हो गई है। इस मामले में जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।

जनप्रतिनिधि बोले - ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं...

घटना को लेकर क्षेत्र के डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह सलाथिया, भाजपा नेता सुभाष सिंह जमवाल, समाज सेवक पंकज सलाथिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नशे की लत छुड़वाने के लिए लोगों को केंद्र में भर्ती करवाया जाता है। केंद्र में इस तरह का कारनामा बर्दाश्त से बाहर है।

नशा मुक्ति केंद्र के मालिक और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने डीजीपी दिलबाग सिंह और एलजी मनोज सिन्हा से इस मामले में तत्काल जांच की मांग की है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उनका कहना है कि केंद्र मालिक परिवार वालों से हजारों रुपये लेते हैं। बावजूद इस तरह की घटना होती है जिसमें एक युवक को जान गंवानी पड़ती है। इस तरह के हादसे प्रदेश का नाम खराब करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed