{"_id":"6a175e8bb2817ba063084991","slug":"firing-case-gangster-car-jammu-news-c-10-jmu1062-923626-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासा, सतवारी से शहर के पॉश इलाक में घूमने निकले थे गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासा, सतवारी से शहर के पॉश इलाक में घूमने निकले थे गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी से जम्मू घूमने निकले गुगली गैंग के सरगना पर पुलिस की पैनी नजर थी। गांधी नगर घूमने के बाद मिनी मार्केट ग्रीन बेल्ट में बदमाशों को एसओजी की सहायता से घेरा था मगर वे फायरिंग कर भाग गए। गिरफ्तार के लिए 12 टीमों का गठन किया है। पांच टीमें जिले की अलग-अलग जगहों में दबिश दे चुकी है। बाकी टीमें सांबा, कठुआ और पठानकोट सहित अन्य इलाकों में छानबीन कर रही हैं। हालांकि देर शाम तक बदमाशों का कोई पता नहीं चला है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी कार में बैठकर आए थे व बाहर नहीं उतरे थे। मुख्य सड़क से गांधी नगर में प्रवेश किया और सीधा ग्रीन बेल्ट इलाके में घुसे। पुलिस ने कार्रवाई सतवारी से जम्मू की ओर आने के बाद की थी। सूचना मिली थी कि आरोपी कार में सवार होकर जम्मू की ओर आ रहे हैं। बिक्रम चौक, यूनिवर्सिटी रोड, नरवाल रोड और सतवारी में टीमें अलर्ट पर थीं और आरोपियों के आने का इंतजार हुआ। मग, गोलीबारी के बाद आरोपियों ने लिंक रोड का सहारा लिया और शहर से भाग गए।
-- -- -- -- -
पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। पता चला था कि फ्लायं मंडाल में रिंग रोड पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाला हैप्पी चौधरी उर्फ गुगली चार गुर्गाें के के साथ कार में गांधी नगर आया है। इसके बाद एसओजी के साथ नाका लगाया। जैसे ही गैंगस्टरों को घेरने की कोशिश की गई तो एसओजी वाहन को टक्कर मारकर फायरिंग शुरू की। इसके बाद आरोपी भाग गए। तीन राउंड गोलियां चली।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
आरोपियों का पता नहीं चला है। 12 से ज्यादा टीमें दबिश दे चुकी है। छानबीन जारी है।
- जयपाल, एसएचओ, गांधी नगर
Trending Videos