सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Delhi deputy chief minister Manish Sisodia on Monday accused the Prime Minister Narendra

वैष्णो देवी दर्शन के बाद सिसोदिया का बयान: 'मोदी भगवान नहीं हैं, झूठे केस से विपक्ष को निशाना बना रही सरकार'

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 09 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बावजूद केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा याचिका दायर करना विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर झूठे मामलों के जरिए विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

Former Delhi deputy chief minister Manish Sisodia on Monday accused the Prime Minister Narendra
मनीष सिसोदिया - फोटो : X @AamAadmiParty
web -
विज्ञापन

विस्तार

मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसलों के बावजूद सरकार ऐसे मामलों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Trending Videos


कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि शुरुआत से ही सभी को पता था कि शराब नीति से जुड़ा मामला मनगढ़ंत है। अदालत के फैसले ने इस मामले की सच्चाई सामने ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य आरोपियों को दी गई राहत को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अदालत ने इस पर सभी पक्षों से जवाब मांगा है।

सिसोदिया ने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में सवाल उठाया था कि क्या यह मामला चलाने लायक भी था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई मामले में राहत मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए समानांतर मामले को जारी रखने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में बदनाम किया गया, जेल भेजा गया और उनके परिवार व पार्टी को भी परेशान किया गया। हालांकि अब अदालत के फैसले से उन्हें न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

दिल्ली में हाल ही में होली के दौरान हुई हिंसा के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा प्रशासन पीड़ितों की मदद करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब मंत्री खुद पीड़ित परिवारों के पास जाकर उनकी मदद करते थे।

वहीं जम्मू-कश्मीर में आप नेता मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर सिसोदिया ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है मलिक जनता के लिए स्कूल और अस्पताल की मांग उठा रहे थे, लेकिन उन्हें लंबे समय से जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed