सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The impact of the ongoing crisis in West Asia is now visible on the fuel pumps in Jammu also.

पश्चिम एशिया तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर बढ़ी भीड़, दाम बढ़ने की आशंका से लोग करा रहे टंकी फुल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 11 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण जम्मू में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका से फ्यूल पंपों पर अचानक मांग बढ़ गई और कुछ समय के लिए कतारें भी लगीं।

The impact of the ongoing crisis in West Asia is now visible on the fuel pumps in Jammu also.
गांधीनगर में पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब जम्मू के फ्यूल पंपों पर भी दिखाई देने लगा है। संभावित मूल्य वृद्धि की आशंका के चलते वाहन चालक इन दिनों पहले के मुकाबले अधिक मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। हालांकि 28 फरवरी को वैश्विक तनाव की खबर सामने आने के बाद बीते कुछ दिनों पहले पंपों पर काफी दबाव देखने को मिला लेकिन फिलहाल अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Trending Videos


फ्यूल पंप संचालकों का कहना है कि इन दिनों ग्राहक पहले की तुलना में अधिक ईंधन की मांग कर रहे हैं। जहां पहले वाहन चालक 100 या 200 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब ग्राहक 500 रुपये या उससे अधिक का ईंधन भरवा रहे हैं। शहर के गांधी नगर जेकेआरटीसी फ्यूल पंप के कर्मचारी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की खबरों के बाद दो दिन तक लोगों में जल्दबाजी देखी गई। कई लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे थे, हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हेडक्वार्टर के पास फ्यूल पंप कर्मी अश्विनी सिंह ने बताया कि क्रूड आयल के दामों में बढ़ोतरी हुई पेट्रोल व डीजल में नहीं लेकिन अफवाहों के बीच 100 या 200 रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले कई ग्राहक अब सीधे 500 रुपये या टंकी फुल करने की डिमांड कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल व डीजल के कीमतें बढ़ सकती हैं।

वहीं, इंडियन आयल फ्यूल पंप के संचालक साहिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बन रही है। अगर वैश्विक स्तर पर संकट बढ़ता है तो पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है। फिलहाल पेट्रोल 96.49 और डीजल 83.33 रुपए प्रति लीटर ग्राहकों को दिया जा रहा है।

सिलिंडर के लिए 25 दिन का इंतजार
कामेश्वर गैस सर्विस के सेकेंड मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के बाद गैस सिलिंडर की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आयात कम हो गया जिसकी वजह से ग्राहकों को अब 20 से 25 का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed