{"_id":"69b136df711f922ebc07bb5f","slug":"security-forces-seized-arms-and-ammunition-during-a-search-operation-in-the-bandipora-forest-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के जंगल में सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के जंगल में सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किए
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल फोटो)
- फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने पुराने जंग लगे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, बांदीपोरा जिले के घने जंगल वाले इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक विशेष क्षेत्र में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं, जिनकी गहन जांच की गई। जांच में पुराने जंग लगे हथियार के साथ-साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ। हथियारों की स्थिति से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे काफी समय से वहां छिपाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन