सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The mastermind behind the escape of three inmates from the RS Pura juvenile home has been arrested from Punjab.

Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार गृह से तीन कैदियों को भगाने का मास्टरमाइंड पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
The mastermind behind the escape of three inmates from the RS Pura juvenile home has been arrested from Punjab.
web -
विज्ञापन
विदेश से साजिश रचने की आशंका, वारदात के कुछ दिन पहले पंजाब से जम्मू आया था आरोपी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से खौफ गैंग के गुर्गे करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा और दो पाकिस्तानी कैदियों के फरारी मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इन्हें भगाने की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसे जम्मू लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे खौफ गैंग के सरगना ने करणजीत को सुधार गृह से सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी इसी को सौंपी थी। वारदात को अंजाम देने के कुछ दिन पहले ही वह पंजाब से जम्मू आया था। बाल सुधार गृह भी गया। इसके बाद भागने की पूरी तैयार की। उसी के निर्देश पर एक स्थानीय युवक के जरिये करणजीत सिंह तक सूचेतगढ़ निवासी राहुल उर्फ लट्टू ने देसी कट्टा और धारदार हथियार पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी को जब तीनों आरोपी बाल सुधार गृह से फरार हुए थे तो आरोपी ने उन्हें हरियाणा पहुंचने में मदद की थी। उनके लिए बस टिकट सहित अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था पहले ही कर ली थी। हालांकि जांच प्रभावित न हो इसलिए पुलिस ने अभी तक इस मास्टरमाइंड की पहचान उजागर नहीं की है। आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले में सभी जानकारी सार्वजनिक करेगी। गैंगस्टर करणजीत को पकड़ने के लिए भी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
---

अंबाला में पकड़े गए पाकिस्तानियों से खुला राज
इस पंजाब कनेक्शन का पर्दाफाश फरार पाकिस्तानी कैदियों से पूछताछ में हुआ। सुधार गृह से भागने के अगले ही दिन अंबाला पुलिस ने दोनों पाकिस्तानी युवकों (मोहम्मद सनाउल्लाह और एहसान अली) को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें एसओजी सौंप दिया है। अब एसओजी उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में और बाल सुधार गृह में कट्टा पहुंचाने वाले युवक राहुल से पूछताछ के बाद पंजाब के मास्टरमाइंड का सुराग मिला। इसके बाद जम्मू पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।

----
16 फरवरी को आरोपी बाल सुधार गृह में देसी कट्टा और तेजधार हथियार से ड्यूटी पर तैनात एसपीओ और हेड कांस्टेबल पर हमला कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed