{"_id":"6a22c2238ae893e30b0eca90","slug":"four-tourists-injured-after-vehicle-plunges-100-feet-into-gorge-in-doda-jammu-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: ढलान पर फिसली कार, 100 फीट गहरी खाई में गिरी, पंजाब के चार पर्यटक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: ढलान पर फिसली कार, 100 फीट गहरी खाई में गिरी, पंजाब के चार पर्यटक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट हाईवे पर एक कार लगभग 100 फीट गहरीखाई में गिरकर हिलून नदी में जा समाई, जिसमें पंजाब के चार पर्यटक घायल हो गए।
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पंजाब के चार पर्यटक घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह- पठानकोट अंतरराज्यीय राजमार्ग पर हुआ उनकी कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिरकर हिलून नदी में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार पर्यटक किआ सोनेट कार में सवार थे और भद्रवाह कस्बे से करीब 11 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर सीधा नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कर्मचारी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वाहन अचानक ढलान से नीचे लुढ़क गया और तेज बहाव वाली नदी में गिर गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Trending Videos
घटना की जानकारी मिलते ही बीआरओ कर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को भद्रवाह के नाल्थी कैंप के जरिए उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घायलों की पहचान अश्वनी कुमार (48), नवनीत शर्मा (46), अजय कुमार (47) और अमरजीत सिंह (56) के रूप में हुई है, जो सभी पंजाब के पठानकोट जिले के निवासी हैं।